तहसील न्यायालय परिसर में 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट

सुनवाई के दौरान विवाद के बाद लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले, 18 लोगों पर मामला दर्ज
बलरामपुर।
सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर तहसील न्यायालय परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। सुनवाई के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर तहसील न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान अधिवक्ता से कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि न्यायालय परिसर में ही लाठी-डंडे, लात-घूंसे चलने लगे। अचानक हुई मारपीट से परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच हंगामा चलता रहा। वायरल वीडियो में कई लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने न्यायालय परिसर में परिशांति भंग होने को लेकर वाड्रफनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।
फिलहाल वाड्रफनगर पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x