नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, इलाके में तनाव

रायपुर। राजधानी में सोमवार देर रात सनसनीखेज वारदात में 16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कुश बाघ के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने कुश बाघ के गर्दन पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में उसका एक साथी भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन थाना का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीसीपी सेंट्रल उमेश प्रसाद गुप्ता और एसीपी रमाकांत साहू ने परिजनों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, काशीराम नगर क्षेत्र के कुछ बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं, जबकि पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x