पद्म फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम

ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बची
राजनांदगांव।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की तत्परता और सजगता से यह बड़ी वारदात टल गई। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार घटना सुकुल देहान क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दो महिलाएं कार से फूलबासन बाई यादव के घर पहुंचीं और उन्हें किसी काम के बहाने अपने साथ चलने के लिए कहा। विश्वास में लेकर वे उन्हें कार में बैठाकर ले गईं। आरोप है कि रास्ते में उनका मुंह बांधकर आरोपी उन्हें नेशनल हाईवे की ओर ले जा रहे थे।इसी दौरान क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर कार को रोका, तभी फूलबासन बाई यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए इशारों के जरिए पुलिस को अपनी स्थिति से अवगत कराया। स्थिति समझते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और उन्हें सुकुल देहान थाना पुलिस के हवाले कर दिया।घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, फूलबासन बाई यादव सुरक्षित हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x