प्रधान का इस्तीफा छात्रों और राहुल गांधी की ऐतिहासिक जीत: विक्रम मंडावी


विधायक विक्रम शाह मंडावी ने जीत का श्रेय दिया राहुल को
मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियां देश की शिक्षा व्यवस्था को कर रही हैं कमजोर: विक्रम
बीजापुर क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने केंद्र की मोदी सरकार के शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश के करोड़ों युवाओं, छात्रों तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निरंतर संघर्ष की ऐतिहासिक जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह छात्रों और राहुल गांधी की बुलंद आवाज तथा अन्याय के खिलाफ न्याय की बड़ी विजय है।
विक्रम मंडावी ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि जब देश का युवा सड़कों पर उतरकर अपने हक की लड़ाई लड़ता है, तो तानाशाही प्रवृत्ति वाली सरकारों को भी झुकना पड़ता है। विधायक विक्रम मंडावी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से एक के बाद एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में हुई पेपर लीक ने लाखों होनहार छात्रों के भविष्य पर अंधकार का साया डाल दिया था। भाजपा और मोदी सरकार युवाओं के खून-पसीने की मेहनत तथा उनके माता-पिता के सपनों के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही थी।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के बजाय लगातार कमजोर कर रही है। मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों ने निजी स्कूलों और संस्थानों को बढ़ावा दिया है, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भारी फीस भरकर भुगतना पड़ रहा है। मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा एवं रोजगार के लिए मजबूर होकर सड़कों पर आंदोलन करना पड़ रहा है। विधायक विक्रम मंडावी ने मांग की है कि सरकार तुरंत कड़े कानून और मजबूत, पारदर्शी व्यवस्था लागू करे, ताकि भविष्य में कभी भी किसी भी परीक्षा का पेपर लीक न हो सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x