फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेशी नागरिकों से करोड़ो रुपयों की ठगी

रायपुर। राजधानी में इंटनेशनल सायबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है। इस ठगी के तहत पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है। शहर के गंज थाना और राजेन्द्र नगर थाना के इलाकों में तीन फर्जी कॉल सेंटर संचालित हो रहे थे। इन काल सेंटरों से विदेशी नागरिकों के साथ ठगी को अंजाम दिया जाता था. मामले में 40 आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।
विदेशी नागरिकों से करते थे ठगी
मामले में खुलासा करते हुए डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश गुप्ता ने बताया कि फर्जी कॉल सेंटर में विदेशी नागरिकों को ठगी का शिकार बनाया जाता था। इस मामले में 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। हिरासत में लिए गए आरोपी अलग-अलग राज्यों से हैं।
लोन दिलाने का देते थे झांसा
तीनों फर्जी कॉल सेंटरों से आरोपी यूएसए और यूरोप के नागरिकों को लोन दिलाने के नाम पर ठगते थे। पकड़े गए लोगों में सभी आरोपी गुजरात, बिहार और नॉर्थ इंडिया के निवासी हैं. इन्हें 15 से 20 हजार रुपए की सैलरी पर काम करते थे।
साइबर ठगी गैंग के सदस्य खुद को अमेजॉन और एप्पल के ग्राहक सेवा केंद्र के प्रतिनिधि बताकर भी अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाया जाता था. आरोपी इंटरनेट पर अपने फर्जी कस्टमर केयर नंबरों को गूगल सर्च में ऊपर दिखाते थे. जब इन नंबरों पर अमेरिकी नागरिक तकनीकी मदद या रिफंड के लिए कॉल करते थे तो शातिर आरोपी झांसे में ले उनसे सायबर ठगी को अंजाम देते थे।
ठगी का यह गिरोह शाम 7:30 बजे से शुरू होता था। चूंकि उस समय अमेरिका में दिन होता है, इसलिए फर्जी कॉल सेंटर से गिरोह के सदस्य शाम 7:30 बजे से सुबह तक यूएसए और यूरोप के नागरिक को निशाना बनाकर अपने झांसे में लेते और ठगी को अंजाम देते थे। तीनों फर्जी कॉल सेंटर में पड़ी रेड में 20 लैपटॉप, 50 डेस्कटॉप समेत 50 मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x