बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी पर धारदार चापड़ से की हत्या

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें बंचू राम सोनवानी (पिता पूनऊ राम सोनवानी), उम्र 64 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, संगम नगर, बिलासपुर ने अपने ही घर में अपनी पत्नी पर धारदार चापड़ से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी को अपनी पत्नी का अन्य लोगों से बातचीत करना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर घर में तनाव की स्थिति बनी रहती थी। परिजनों ने यह भी बताया है कि आरोपी की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं चल रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आगे की जांच में घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x