महिला आरक्षण पर BJP फैला रही भ्रम, परिसीमन का षड्यंत्र विफल – विक्रम मंडावी

बीजापुर। जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक विक्रम मंडावी ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण की समर्थक रही है और इसे तुरंत लागू करने के पक्ष में है।मंडावी ने स्पष्ट किया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पहले ही संसद से पारित होकर कानून बन चुका है, जबकि 16 अप्रैल 2026 को पेश किया गया 131वां संविधान संशोधन विधेयक महिला आरक्षण से संबंधित नहीं था, बल्कि परिसीमन से जुड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन बिल पास कराना चाहती थी।उन्होंने कहा कि सरकार यदि इच्छुक होती तो मौजूदा सीटों में ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। साथ ही 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करने पर भी सवाल उठाए।
मंडावी ने दावा किया कि विपक्ष की एकजुटता के कारण यह परिसीमन षड्यंत्र विफल हुआ है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x