लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना खुड़िया वन क्षेत्र के पटपरहा गांव की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आशंका है कि दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है।
मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय संतराम बैगा का शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि 40 वर्षीय रामकली का शव भी उसी घर से बरामद किया गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक रामकली की मौत जहर सेवन के कारण हुई हो सकती है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
महिला-पुरुष की संदिग्ध मौत, घर में मिली 2 लाशें






