मारपीट के 2 अलग-अलग मामले: एक सड़क पर हंगामा, दूसरे अवैध संबंध के शक में हमला

कोरबा। शहर में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सामाजिक तनाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मामला सड़क पर वाहन टक्कर के बाद हुआ विवाद है, तो दूसरा पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है।
पहला मामला: नशे में ट्रेलर चालक से टक्कर, कार चालक ने की पिटाई
सीएसईबी चैकी क्षेत्र के टीपी नगर मुख्य मार्ग पर एक ट्रेलर चालक ने नशे की हालत में कार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रेलर ड्राइवर शराब के नशे में था। टक्कर के बाद गुस्साए कार चालक ने ट्रेलर चालक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान ट्रेलर चालक खुद को बचाने के लिए भागता नजर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सीएसईबी चैकी पहुंचा, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।
पुलिस ने इस बीच यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है। अभियान के तहत 27 मामलों में चालानी कार्रवाई की गई। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए धारा 185 के तहत कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए प्रकरण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भेजे जा रहे हैं।
दूसरा मामला: अवैध संबंध के शक में महिला ने घर में घुसकर की मारपीट
दूसरी घटना मानिकपुर चैकी क्षेत्र के एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी की है। यहां कुसमुंडा इलाके से आई एक महिला ने अपने पति के कथित अवैध संबंध के शक में दूसरी महिला के घर में घुसकर हमला कर दिया। महिला अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ पहुंची थी और दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई।
हमलावर महिला का आरोप है कि दूसरी महिला ने उसके पति को अपने जाल में फंसा रखा है। इस दौरान पीडि़ता को गंभीर रूप से पीटा गया और उसे पति से दूर रहने की धमकी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कुसमुंडा क्षेत्र की महिला अपने रिश्तेदारों के साथ सुभाष ब्लॉक पहुंची थी, जहां यह घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x