राजधानी में बम बनाने का सामान मिलने से हड़कंप, इलाके को पुलिस ने किया सील

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर में देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान, तार और अन्य सामग्री मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रायपुर नार्थ थाना पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मकान समेत आसपास के पूरे इलाके को घेर लिया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में देसी बम बनाने से जुड़ी सामग्री मिलने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं राजधानी में किसी बड़ी साजिश की तैयारी तो नहीं की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार इलाके में एक मितानिन रहती है। मितानिन के परिचित का जमीन दलाल है जो कल उससे मिलने आया। जमीन दलाल ने मितानीन को एक बैग दिया और रखने कहा। सुबह महिला ने बैग उठाकर देखा तो काफ़ी वजनी था। शक होने पर महिला ने स्थानीय पार्षद को जानकारी दी, दो तीन पार्षद मिलकर महिला के घर पहुंचे और बैग खोल कर देखा। बैग में कुछ बोतलें, तार, पाउडरनुमा सामान और पिस्टल थी जो देखने में एयरपिस्टल जैसी दिख रही थी । सामान देखकर सभी घबरा गए और पुलिस को सूचना दी
घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं — क्या रायपुर में बड़ा धमाका करने की तैयारी थी? क्या राजधानी में आतंक फैलाने की साजिश रची जा रही थी? फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x