रूपचंद भीमनानी राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय के प्रतिनिधि नियुक्त

राजनांदगांव। रूपचंद भीमनानी को राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। वे पहले से ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय हैं।

यह नई जिम्मेदारी विद्युत मंडल में दी गई है। अपनी नियुक्ति पर रूपचंद भीमनानी ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता का समर्पण ही उसकी असली पात्रता है। भीमनानी ने आगे कहा, “मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पाण्डेय जैसे जनसेवकों का मार्गदर्शन मिल रहा है। यह मेरे जैसे अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है।” रूपचंद भीमनानी पिछले 20 सालों से विद्युत मंडल से संबंधित समस्याओं के समाधान में सक्रिय रहे हैं। उन्हें यह नई जिम्मेदारी उनके जमीनी कार्यों का परिणाम माना जा रहा है। 4 अक्टूबर को विधायक प्रतिनिधि (ऊर्जा विभाग) बनने के बाद से उन्होंने शहर की विद्युत वितरण व्यवस्था में कई सुधार किए हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x