वन विभाग की पक्षी नर्सरी में भीषण आग: कई एकड़ में फैले पेड़-पौधे व जीव-जंतु हुए प्रभावित

कोरबा। जिले के रिसदी स्थित वन विभाग की पक्षी नर्सरी में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई एकड़ में फैले हजारों पेड़-पौधे इसकी चपेट में आ गए। घटना में नर्सरी में रहने वाले कई छोटे-बड़े जीव-जंतु भी प्रभावित हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, वन विभाग द्वारा रिसदी क्षेत्र में कई एकड़ भूमि पर विकसित इस नर्सरी को स्थानीय लोग “पक्षी नर्सरी” के नाम से जानते हैं। प्रारंभिक आशंका है कि किसी असामाजिक तत्व ने आग लगाई, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने ब्लोवर मशीन सहित अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के दौरान उठते काले धुएं और तेज लपटों को देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए थे। आग से नर्सरी में लगे पौधों के साथ-साथ वहां निवास करने वाले सांप, बिच्छू और विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जांच जारी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x