वनोपज गोदाम में भीषण आग, तेंदूपत्ता के बोरे जलकर राख

एमसीबी। जिले के मनेन्द्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत कठौतिया स्थित लघु वनोपज गोदाम परिसर में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि परिसर में रखे तेंदूपत्ता से भरे बोरे इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गए। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम के अंदर तक फैल गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के अभियान में जुट गई।
दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं किया जाता तो नुकसान और अधिक बढ़ सकता था। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि प्रारंभिक जांच में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं वन विभाग और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के साथ नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल गोदाम में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x