श्मशान घाट के पास खुलेआम बिक रही थी अवैध शराब-ऑटो समेत आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस ने ऐसा वार किया कि सड़क किनारे चल रहा काला धंधा मौके पर ही ध्वस्त हो गया, 22 अप्रैल को पुलिस चौकी सुकुलदैहान को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रेंगाकठेरा के श्मशान घाट के पास आम रोड पर एक व्यक्ति ऑटो में शराब रखकर खुलेआम बिक्री कर रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए प्लान बनाया और गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जैसे ही संदिग्ध ऑटो की तलाशी ली गई तो अंदर से अवैध देशी प्लेन शराब का जखीरा बरामद हुआ, मौके पर ही आरोपी शेखर वर्मा पिता स्वर्गीय ननकू राम वर्मा उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम डीलापहरी पुलिस चौकी सुकुलदैहान जिला राजनांदगांव को पकड़ लिया गया, तलाशी में उसके कब्जे से 18 पाव सवा शेर देशी प्लेन शराब छत्तीसगढ़ निर्मित कुल मात्रा 3.240 बल्क लीटर कीमत लगभग 1440 रुपये बरामद हुई, साथ ही अवैध कारोबार में इस्तेमाल किया जा रहा काले-पीले रंग का ऑटो क्रमांक CG-07 T-3973 जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये आंकी गई, कुल मिलाकर 46,710 रुपये का माल मौके से जब्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया, जांच में साफ हुआ कि आरोपी अवैध रूप से शराब का परिवहन कर बिक्री कर रहा था, पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामला विवेचना में लिया, इस पूरी कार्रवाई में सउनि राजू मेश्राम, प्रधान आरक्षक चंद्रभूषण सिन्हा और आरक्षक राजेश साहू की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही, पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अवैध शराब के कारोबारियों पर इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रहेगी ।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x