सांसद महेश कश्यप ने पिपलावंड में मॉडल आंगनबाड़ी और व्यावसायिक परिसर का किया लोकार्पण

उत्साहित ग्रामीणों ने किया सांसद भव्य स्वागत, माना आभार
​बकावंड।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बस्तर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपलावण्ड का दौरा किया।ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सांसद महेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप एवं अन्य अतिथियों का पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। उत्साह के बीच ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। ​
लोकार्पण से पूर्व सांसद महेश कश्यप ने ग्राम देवी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात, उन्होंने नवनिर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र एवं व्यावसायिक परिसर का फीता काटकर लोकार्पण किया। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि यह आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखेगा। साथ ही, व्यावसायिक परिसर के माध्यम से हमारा प्रयास है कि ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए भटकना न पड़े और वे अपने ही गांव में स्वावलंबी बन सकें। विकास की यह धारा बस्तर के हर गांव तक पहुंचेगी।जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने कहा कि गांवों में आंगनबाड़ी और व्यवसायिक परिसर के निर्माण से न केवल बच्चों को बेहतर पोषण और शिक्षा मिलेगी, बल्कि छोटे व्यापारियों को भी अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर मिलेगा।गांव में हुए इन विकास कार्यों और नई सौगातों के लिए ग्रामवासियों ने सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से इन सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे आज जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से पूर्ण किया गया है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप, जनपद सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिता बघेल, हमरू बघेल, ननक साहू, विजय सिन्हा, रुपसिंग मौर्य, ललित बघेल, नकचड़ी कश्यप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x