सेटलिंग टैंक की सफाई के चलते जगदलपुर के 7 वार्डों में बुधवार को जलापूर्ति नहीं

नागरिक अभी से स्टोर कर लें पर्याप्त पानी
जगदलपुर।
गर्मी के मौसम में जगदलपुर शहर के हजारों घरों के लिए परेशानी की खबर है। नगर पालिक निगम की जलप्रदाय शाखा ने सूचना जारी कर बताया है कि बुधवार 27 मई को शहर के 7 प्रमुख वार्डों में दोपहर के बाद से जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

      नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार पावर हाउस स्थित फिल्टर प्लांट में लगे सेटलिंग टैंक की वार्षिक सफाई का कार्य बुधवार को किया जाना है। यह टैंक शहर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाता है। समय-समय पर इसमें जमी गाद और अशुद्धियों को साफ करना जरूरी होता है, जिससे पानी की गुणवत्ता बनी रहे। इसी अनिवार्य रखरखाव कार्य के कारण जलापूर्ति बाधित करने का निर्णय लिया गया है।

इस सफाई अभियान के चलते प्रवीर वार्ड क्र 1, विजय वार्ड क्र 2, शिव मंदिर वार्ड क्र 3, भैरमदेव वार्ड क्र 4, वीर सावरकर वार्ड क्र 5, प्रतापदेव वार्ड क्र 11 तथा बालाजी वार्ड क्र 13 में पानी की सप्लाई नहीं होगी। ये सभी वार्ड सीधे पावर हाउस फिल्टर प्लांट से जुड़े हैं। अनुमान है कि इन क्षेत्रों के 8 से 10 हजार परिवार इस अस्थायी कटौती से प्रभावित होंगे।
निगम की अपील
नगर निगम प्रशासन ने प्रभावित वार्डों के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे बुधवार सुबह तक ही पीने व अन्य घरेलू कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार पानी का संग्रहण कर लें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x