सोशल मीडिया पर धर्म के अपमान पर बजरंग दल सख्त, कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट

धर्म और संगठन के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं: विष्णु ठाकुर=
= बजरंग दल के जिला संयोजक की चेतावनी =
जगदलपुर। बजरंग दल ने सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्रता और धर्म विरोधी टिप्पणियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला संयोजक विष्णु ठाकुर के नेतृत्व में संगठन ने कोतवाली थाना में “जॉर्ज कांचा” और “बस्तरिया छोरा 143” नामक सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्री ठाकुर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि धर्म, संगठन और कार्यकर्ताओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।
विष्णु ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया पर अभद्रता, अशोभनीय टिप्पणी या धर्म-संगठन के खिलाफ अपमानजनक भाषा किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो बजरंग दल स्वयं निर्णायक कदम उठाएगा। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, जिला मंत्री नवीन देवांगन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, जागेश्वर साहू एवं नगर सह संयोजक अजय प्रताप सिंह, काशी चालकी, सूरज पटनायक, रितेश सेठिया, लक्ष्य सेठिया समेत बड़ी संख्या में बजरंगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बजरंग दल ने नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की है। संगठन ‘सेवा, सुरक्षा और संस्कार’ के मंत्र पर समाज में मर्यादा स्थापित करने को प्रतिबद्ध है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x