स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, कार्यालय में जाम छलकाते मिले दो शिक्षक

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मैनपुर विकासखंड के एक सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों के स्कूल कार्यालय के भीतर कथित तौर पर शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, मामला शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) का है। वायरल वीडियो में शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल कार्यालय में कथित रूप से शराब पीते और चखना खाते दिखाई दे रहे हैं। उसी दौरान विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राएं मौजूद थे, जबकि शिक्षण कार्य प्रभावित होने की बात भी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि घटना के दिन विद्यालय के तीन शिक्षक अवकाश पर थे, जबकि स्कूल में मौजूद दोनों शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय कथित रूप से शराब पार्टी कर रहे थे। यह भी आरोप है कि दोनों शिक्षक निर्धारित ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहे थे और टी-शर्ट तथा कार्गो जींस पहनकर स्कूल पहुंचे थे।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला न केवल सेवा अनुशासन के उल्लंघन का होगा, बल्कि विद्यालय की गरिमा और शिक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा।
अब इस मामले में शिक्षा विभाग की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। यदि आरोप प्रमाणित होते हैं, तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x