होटल में लेकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

शादीशुदा होते हुए भी दिया था शादी का झांसा
भोपाल।
राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने रोहित परमार नाम के युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट की आरोपी रोहित परमार से एक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत और चैटिंग होने लगी। पिछले महीने आरोपी ने महिला को नीलबड़ स्थित एक होटल में मिलने बुलाया। वहाँ साथ खाना खाने के बाद रोहित ने होटल में कमरा बुक किया और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद उसने एक अन्य होटल में दोबारा बुलाकर फिर से संबंध बनाए। जब महिला ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। उसने आश्वासन दिया कि तलाक के बाद वह शादी कर लेगा। बार-बार शादी की बात करने पर आरोपी ने महिला का नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया। महिला ने जब किसी तरह संपर्क किया, तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना रातीबड़ पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x