आकाशीय बिजली का कहर: 2 बच्चों की मौत, 2 सगे भाई झुलसे

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम में हल्की बारिश के दौरान अचानक गिरी बिजली की चपेट में चार बच्चे आ गए। हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दोनों सगे भाइयों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। प्रशासन ने पीडि़त परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम, गरज-चमक और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x