देवारपारा में खुला नशे का अड्डा… पुलिस की घेराबंदी में 2.5 किलो गांजा समेत आरोपी दबोचा

दुर्ग। जिले के खुर्शीपार थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रहे सघन अभियान के बीच 10 अप्रैल 2026 को देवार पारा चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए मौके पर दबिश दी और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी, इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, तलाशी ली गई तो उसके पास मौजूद थैले से 2 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब 1 लाख 400 रुपए आंकी गई, वहीं मौके से बिक्री की नगदी 400 रुपए भी जब्त किए गए, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमजद देवार, उम्र 52 वर्ष, निवासी मछली मार्केट देवार पारा खुर्शीपार भिलाई बताया और यह भी कबूल किया कि वह गांजा बेचने के लिए ही इसे रखे हुए था, पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर अपराध क्रमांक 132/2026 के तहत धारा 20(बी) NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, पूरी कार्रवाई खुर्शीपार पुलिस टीम की सतर्कता और तेजी का नतीजा रही जिसने एक बार फिर साफ कर दिया कि नशे के कारोबार पर अब पुलिस की सीधी नजर है और किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध लाभ के लिए चल रहे नशे के धंधे पर सीधा प्रहार है और आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा, दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत दें ताकि समाज को इस जहर से बचाया जा सके ।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x