मंदिर विवाद में महिला के काटे बाल, अर्धनग्न कर पहनाई चप्पलों की माला; फिर वायरल कर दिया शर्मनाक वीडियो

उल्हासनगर। महाराष्ट्र के उल्हासनगर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला और बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां विट्ठल वाड़ी इलाके में कुछ लोगों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद दबंगों ने महिला के बाल काट दिए और उसे अर्धनग्न करके चप्पलों की माला पहनाकर पूरे इलाके में घुमाया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मंदिर में प्रवेश को लेकर दो परिवारों में ठनी थी रंजिश
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा बवाल मंदिर में प्रवेश करने को लेकर शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि एक ही समुदाय के दो परिवारों के बीच मंदिर में जाने को लेकर कहासुनी हुई थी। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोग पूरी तरह हैवानियत पर उतारू हो गए। गुस्से में अंधी हो चुकी भीड़ ने महिला को निशाना बनाया और उसके साथ सरेआम इस दर्दनाक और अपमानजनक कृत्य को अंजाम दिया।
7 लोगों पर केस दर्ज, 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कड़ा एक्शन लिया है। उल्हासनगर के एसीपी शैलेश काले ने बताया कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल सात लोगों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x