‘डोनाल्ड ट्रंप बहुत बड़े शैतान हैं, मोजतबा खामेनेई ने कहा-उनके हस्ताक्षर पूरी तरह बेकार हैं

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को ग्रेट शैतान यानी बहुत बड़ा शैतान कहा है. उन्होंने घोषणा की कि 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर पूरी तरह से बेकार हैं. खामेनेई ने ये भी चेतावनी दी कि अगर वाशिंगटन ईरान पर हमले करता है तो ईरान और उसके प्रतिरोध मोर्चे के पास उसके लिए कभी न भूलने वाले सबक तैयार हैं.
देश के संबोधित करते हुए खामेनेई ने कहा कि अमेरिका पर ईरान के साथ समझौतों का बार-बार उल्लंघन करने का आरोप है. उन्होंने कहा कि इन उल्लंघनों ने एक बार फिर से वाशिंगटन की बेईमानी, अविश्वसनीयता, दुर्भावनापूर्ण प्रकृति और अतार्किकता को उजागर किया है. खामेनेई ने कहा कि ईरान और अमेरिका के राष्ट्रपतियों द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का ग्रेट शैतान ने बार-बार उल्लंघन किया है और ये सच्चाई है. अमेरिका के राष्ट्रपति के हस्ताक्षर पूरी तरह से बेकार और अविश्वसनीय हैं. तानाशाही, जबरदस्ती और क्रूरता अमेरिका की विचारधारा और सिद्धांत के अभिन्न अंग हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपनी हरकतों से अपना असल चेहरा दिखा दिया है.
खामेनेई ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने तनाव को और बढ़ाने पर उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि अब जब अमेरिका संघर्ष को और बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, जिससे उसे और भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. इस वजह से अमेरिका को और अपमान सहना पड़ेगा.
राष्ट्रीय एकता का आह्वान करते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता ने नागरिकों और सरकारी अधिकारियों से देश की गरिमा और स्वतंत्रता की रक्षा करने का आग्रह किया. खास तौर पर उन चालाक दुश्मनों के खिलाफ. उन्होंने ईरानी लोगों से देश के संस्थानों का समर्थन जारी रखने की भी अपील की.
मोजतबा बयान ऐसे वक्त पर आए हैं, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है. तनाव बढऩे की वजह पिछले महीने विफल हुआ 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन है, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच की दुश्मनी को खत्म करना और आगे की बातचीत का रास्ता खोलना था.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x