अमेरिकी सांसद और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी लिंडसे ग्राहम का निधन

वाशिंगटन। अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम का आज 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ग्राहम के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी एक बयान में ये जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है, सांसद ग्राहम का परिवार इस समय प्रार्थनाओं के लिए आभारी है और इस बेहद मुश्किल दौर में निजता बनाए रखने का अनुरोध करता है। बयान में ये भी कहा गया कि संक्षिप्त और अचानक बीमारी के चलते ग्राहम का निधन हुआ।
ग्राहम का जन्म 9 जुलाई, 1955 को दक्षिण कैरोलिना में हुआ था। वे 2003 से रिपब्लिकन पार्टी के टिकट पर दक्षिण कैरोलिना सीट से लगातार सांसद थे। वे राजनीति में आने से पहले करीब 6 साल तक अमेरिकी वायुसेना में भी रहे और कुछ समय तक वकील के तौर पर भी काम किया। उन्होंने अमेरिकी संसद की 25 से ज्यादा समितियों में सेवाएं दीं। उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का करीबी माना जाता था।
ग्राहम ऐसा विधेयक लाने की तैयारी कर रहे थे, जिसमें भारत पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान था। विधेयक के तहत, रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जाना था। हाल ही में इस विधेयक को लेकर सूचना आई थी कि इसे संसद में पेश करने को लेकर सांसदों ने ट्रंप प्रशासन के साथ एक समझौता किया है। ग्राहम के अलावा रोजर विकर, रिचर्ड ब्लूमेंथल और जीन शाहीन विधेयक पेश करने वाले हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x