गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर हरिजन बस्ती में दबिश, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले।

भोपाल। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना टीलाजमालपुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.267 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 30 हजार रुपये मूल्य का गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस उपायुक्त आयुष गुप्ता (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती शालिनी दीक्षित के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त शाहजहानाबाद संभाग अनिल वाजपेयी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को 8 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरिजन बस्ती स्थित पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति ग्रे रंग के बैग में गांजा लेकर बिक्री की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहिद खान (47 वर्ष) निवासी करीम बक्स कॉलोनी, छोला मंदिर रोड, थाना गौतम नगर, भोपाल बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 1.267 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाने पर पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 158/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शाहिद खान पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ लूट, आबकारी अधिनियम, मारपीट एवं एनडीपीएस एक्ट के कुल पांच मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x