नितिन नवीन की BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी में युवा MLA एवं MP को मिलेगा उचित स्थान

सांसद संतोष पांडे मंत्री विजय शर्मा विधायक भावना बोहरा, लता उसेंडी का नाम चर्चा में
रायपुर।
देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। जिसमें छग के कई मंत्री विधायक एवं पूर्व विधायकों को स्थान दिया जाएगा। ज्ञात रहे नितिन नवीन पहले छग के प्रभारी थे। जिसमें कारण वे यहां पर मेहनती युवा एवं संगठन कर्ताओं को महत्वपूर्ण स्थान देना चाहते है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पटना से विधायक बने इसके पश्चात राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के पश्चात अब वे अपनी नई कार्यकारिणी बनाना चाहते है। छग वे लंबे अर्से से प्रभारी रहे है। इसलिए यहां पर वे सभी मेहनत कश विधायकों पूर्व विधायकों एवं कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से जानते है।
छग में युवा विधायकों का उचित स्थान दिया जाएगा। इसमें गृहमंत्री विजय शर्मा का नाम सबसे ऊपर है। इसके पश्चात पंडरिया की विधायक भावना बोहरा पूर्व विधायक सौरभ सिंह नारायण चंदेल, विधायक लता उसेंडी एवं विधायक सुशांत शुक्ला का नाम चर्चा में है। नितिन नवीन अपने जम्मो कार्यकारिणी बनाना चाहते है जिसमें वे छत्तीसगढ़ के युवा विधायकों को पर्याप्त स्थान देना चाहते है। तीन राज्यों में मतदान हो चुका है दो राज्यों में मतदान सत्ता के अंतिम चरण में होगा। इसके पश्चात यहां पर परिणाम चार मई को घोषित किया जाएगा। इसके पश्चात संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में संगठन को गतिशील बनाया जाएगा। ज्ञात रहे वर्ष 2029 में लोकसभा चुनाव होने वाले है जिसके चलते यहां पर भाजपा को मजबूत करने की दिशा में उचित कदम उठाया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x