गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए 12 लोकल ट्रेनो को किया बहाल

दुर्ग से हरिद्वार के लिए चलेगी ट्रेन
हरिद्वार में गायत्री कुंज और भारतमाता मंदिर तथा हल्की पौड़ी देखने वालों को मिलेगी राहत
चार धाम जाना भी होगा आसान
रायपुर।
चिलचिलाती धूप में यात्रियों को परेशानी को देखते हुए छत्तीसगढ़ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल ने अकलतरा, बिलासपुर, कोरबा एवं गेवरा रोड में चलने वाली 12 लोकल ट्रेन को फिर से पटरी पर चलाने का निर्देश दिया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच ट्रेन संख्या 68737, 68738 बिलासपुर से रायगढ़, से बिलासपुर रायगढ़ जाने वाली ट्रेन को बहाल कर दिया गया है, वहीं बिलासपुर से गेवरा रोड तथा अनेक स्थानों पर जाने वाली ट्रेन भी बहाल कर दी गई है। ज्ञात रहे इस समय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चौथीं लाइन कनेक्टिवीटी कार्य पूरा हो गया है इसके चलते यहां पर अब लंबी दूरी वाली गाडिय़ां भी प्रभावित हो रही है जिसके चलते लोगों को काफी तकलीफ हो रही है। इधर भारतीय रेलवे ने दूर्ग से छुटने वाली हरिद्वार दुर्ग का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दुर्ग जंक्शन से छुटेगी तथा रायपुर, भाटापारा, शहडोल, मथूरा से होते हुए मेरठ सिटी पहुंचेगी। इसके अलावा कई अन्य ट्रेन भी चलाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *