पूर्व महापौर के बंगले को ईडी को देने पर मचा घमासान
कांग्रेस ने किया खुलकर विरोध
रायपुर। सामान्य सभा में निगम द्वारा नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने पूर्व महापौर के लिए आबंटित बंगले को ईडी कार्यालय को देने के प्रस्ताव पर जमकर हंगामा किया। पूर्व महापौर के बंगले को अब केन्द्र सरकार के ईडी को दिया जा रहा है जिससे अब भाजपा और कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पेयजल कमी को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने धरना प्रदर्शन किया।
सामान्य सभा की बैठक में आज रायपुर में हो रही पीने के पानी की कमी को लेकर अपने सभी साथी पार्षदों के साथ नगर निगम मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सामने से सदन तक मटका ओर बाल्टी साथ ले जा कर महापौर जी हमे पानी देना होगा का नारा लगा कर प्रदर्शन किया और महापौर जी का ध्यान पीने की पानी की हो रही कमी की ओर दर्शाया
(2)अमर शहीद स्वर्गीय आकाश राव गिरीपुंजे जी की प्रतिमा को लाखे नगर चौक में जहां पर अभी वर्तमान में बिना उद्घाटन किए हुए एक मोर नुमा आकृति स्थापित है वही पर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी शहीद गिरीपुंजे जी के परिवार के साथ चर्चा के बाद मांग की कि उनका परिवार भी वही चौक पर प्रतिमा लगाने की मांग कर रहा है ओर हमे भी यह बात माननी चाहिए कि वही पर अमर शहीद की प्रतिमा उसी जगह स्थापित किया जाए
यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी अमर शहीद जी को ऐसी मांग की
(3) कोतवाली चौक हमारे रायपुर की विरासत है जो चौक हमारे जन्म से पहले से हमारी पहचान बना हुआ है उस का नाम करन का विरोध करते है विपक्ष के विरोध के बाद
अंतत: उक्त एजेंडे को विलोपित किया गया
(4) वेंडिंग जोन के एजेंडे में बहुत सारी विसंगति थी उक्त एजेंडे पर भारतीय जनता पार्टी के 20 पार्षदों ने अपना विरोध जताया रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहां की अधिकारियों द्वारा यह पॉलिसी बनाई गई है वेंडिंग जोन जिसका धरातल पर कोई औचित्य नहीं है यह महापौर जी के लिए चिंता का विषय है उनके दल के पार्षद ही उनके प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह उठा रहे हैं
इसी चर्चा के साथ नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कपड़ा मार्केट की दुकानों को पहले बंद कर दिया जाता है नियम का हवाला देकर और फिर खोल दिया जाता है इतने दिनों उनका व्यवसाय नुकसान में इस का जिम्मेदार कौन तो इस प्रश्न का जवाब सत्ता पक्ष और महापौर जी द्वारा नहीं दिया गया
(5) किरण बिल्डिंग के मामले में न्यायालय का निर्णय है क्या उस निर्णय का अनुपालन इस प्रस्ताव पर कही भी नहीं किया गया है यह प्रस्ताव संदेह के घेरे में है
यदि इस पर कोई निर्णय लिया गया तो भविष्य में नगर निगम की कार्य प्रणाली पर बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है तो इस प्रस्ताव को स्थगित किया जाए रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने अपनी मांग रखी
(6) नगर निगम रायपुर के महापौर निवास के रूप में पुराने नलघर स्थित सुभाष स्टेडियम के पास जो नगर निगम का स्थायित्व संपत्ति है पूर्व में जितने भी महापौर रहे हैं उन्होंने अपने कार्यालय या निवास के लिए किसी भी रूप में उक्त भवन का उपयोग किया है
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि यह नगर निगम की संपदा है उक्त संपत्ति को हमें किसी भी विभाग को देने के पहले यह जरूर सोचना चाहिए कि अभी ट्रिपल इंजन की सरकार है रायपुर में यह भी होता है कि सत्ता किसी और की रहती है और शहर की सत्ता किसी और की रहती है कभी हम पक्ष में रहते हैं कभी विपक्ष में रहते हैं तो अगर यह स्थिति भविष्य में निर्मित हुई तो महापौर जी का बंगला कौन सा होगा यह एक रायपुर नगर निगम के महापौर निवास के लिए बहुत बड़ी बात है और उक्त संपत्ति को किसी भी विभाग को देना अनुचित होगा हमें हमारी संपत्ति को हमारे पास रखना चाहिए ना कि उस को किसी अन्य विभाग को सौंपना चाहिए ,
सारे एजेंडों पर चर्चा होने के बाद रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष ने सभापति महोदय से आग्रह किया कि सदन की कार्यवाही होने के पूर्व कुछ समय अभी बचा है और सरे एजेंडों पर चर्चा हो चुकी है, तो क्या हम तत्यापारा रोड चौड़ी करण पर और सभी पार्षदों के साथ उनके वार्ड की समस्याओं को लेकर चर्चा इस सदन में कर सकते हैं क्या इस पर सभापति महोदय ने कहा कि अगर पक्ष और विपक्ष दोनों सदस्य चाहे तो चर्चा करने में हमें कोई आपत्ति नहीं इस पर महापौर महोदया जी ने किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं की और सदन से बाहर चली गई
महापौर द्वारा तत्यापारा चौक रोड चोरी कारण के प्रभावितों एवं वार्डों की समस्याओं से अपने को बचाने का प्रयास किया गया महापौर द्वारा इस बात का यह प्रमाण है।
आज हुई सामान्य सभी में भाग लेने प्रमुख रूप से रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी,पार्षद उपनेता प्रतिपक्ष श्रीमति जयश्री सत्यनारायण नायक श्रीमति अर्जुमन ढ़ेबर पार्षद संदीप साहू पार्षद श्रीमति रेणु जयंत साहू पार्षद शेख मुशीर पार्षद श्रीमति दीप मनीराम साहू पार्षद श्रीमति रोनिता प्रकाश जगत पार्षद सभी कांग्रेसी पार्षद उपस्थित थे।
पेयजल संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने दिया धरना






