मल्टीलेवल पार्किंग में 36.50 लाख का गबन, दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड – दो आरोपी गिरफ्तार

थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित महतारी चौक मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कार से 36 लाख 50 हजार रुपये गबन करने के मामले में रायपुर पुलिस ने प्रार्थी के मित्र सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से गबन की पूरी रकम बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ज्ञानप्रकाश पांडे, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पिरदा, ने 16 फरवरी को ग्राम पिरदा स्थित भूमि का सौदा 36,50,000 रुपये में किया था। टोकन राशि देने के लिए वह अपने मित्र नितिन सोनी के साथ कार (क्रमांक CG 17 RJ 1911) से रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे और कार मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कर दी। प्रार्थी कार की चाबी नितिन को देकर रजिस्ट्री कार्यालय चला गया। कुछ देर बाद नितिन ने फोन कर बताया कि कार में रखे सफेद थैले में रखी रकम चोरी हो गई है।

संदेह के आधार पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 94/26 धारा 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी विश्लेषण में कई विसंगतियां सामने आईं। पूछताछ में नितिन सोनी बार-बार बयान बदलता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी तनवीर आलम के साथ मिलकर रकम गबन करने की बात स्वीकार कर ली।

जांच में सामने आया कि नितिन सोनी भारी कर्ज में डूबा हुआ था। उसने पहले से योजना बनाकर अपने मित्र को भरोसे में लिया और रजिस्ट्री कार्यालय भेजने के बाद साथी तनवीर को बुलाकर रकम हड़प ली। बदले में तनवीर को दो लाख रुपये देने की बात तय हुई थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों—

नितिन कुमार सोनी (32 वर्ष), निवासी सुमित लैंडस्केप, थाना विधानसभा रायपुर

तनवीर आलम (28 वर्ष), निवासी रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर, थाना खमतराई रायपुर

को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 36 लाख 50 हजार रुपये की संपूर्ण राशि जप्त कर ली गई है।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि घटना के चंद घंटों के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया गया, जो त्वरित कार्रवाई का परिणाम है। मामले की आगे की विवेचना जारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x