रायपुर के इस मंदिर को चोर ने बनाया निशाना…LIVE वीडियो

रायपुर के गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर में देर रात चोरी हुई है। अज्ञात चोर ने मंदिर परिसर में घुसकर दानपेटी पार कर दी। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, देर रात एक युवक मंदिर के मुख्य गेट तक पहुंचा। उसने पहले आसपास की गतिविधियों का जायजा लिया, फिर सरिया (लोहे की रॉड) से गेट का ताला तोड़ दिया। ताला टूटते ही वह अंदर घुसा और सीधे उस स्थान पर पहुंचा जहां दानपेटी रखी थी।

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि, चोर ने कुछ ही मिनटों में दानपेटी उठाई और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो गेट का टूटा ताला और गायब दानपेटी देख दंग रह गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान की जा रही है। धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x