सड्ढू में 6 एकड़ क्षेत्र में हो रही थी अवैध प्लाटिंग… जोन 9 ने सड़क पर चलवाई जेसीबी… बाउंड्रीवाल को गिरवाया..

रायपुर। मोतीलाल नेहरु वार्ड अंतर्गत सड्डू क्षेत्र में लगभग 6 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग वाले क्षेत्र में बनी सड़क को नगर निगम के जोन 9 की टीम ने  ध्वस्त किया तथा बाउंड्रीवाल को तोड़ गिराया।

जोन 9 कमिश्नर अंशुल शर्मा (सीनियर) के  नेतृत्व में कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैयद जोहेब, उपअभियंता आशुतोष पाण्डेय ने अवैध प्लाटिंग वली जगह पर निर्मित अवैध सड़क को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर सड़क आवागमन बाधित करते हुए और अवैध बाउंड्रीवाल को तोड़ गिरवाया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x