महापौर ने कहा- पीएम आवास कॉलोनियों में नहीं नजर आए पानी का संकट… सफाई पर भी हो विशेष ध्यान…

रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज  प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा से संबंधित अधिकारियों को बुलाकर पीएम आवास कॉलोनियों की जल व्यवस्था के संबंध में बातचीत की।  महापौर ने उनसे कहा कि गर्मी के मौसम में प्रधानमंत्री आवास योजना परिसरों के रहवासियों के सामने पानी की समस्या नहीं होने पाए पर फोकस करें। वहां की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दें।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा से संबंधित अधिकारीगण पीएम आवास योजना परिसरों में घूमें। वहां के रहवासियों से मिलकर मौलिक समस्याओं एवं सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करें। किसी भी मौलिक सुविधा जैसे सफाई, पानी एवं प्रकाश व्यवस्था में कोई कमी दिखाई दे तो पीएम आवास से जुड़े अधिकारीगण संबंधित जोन क्षेत्र के जोन कमिश्नर एवं संबंधित जोन अधिकारियों को इससे तत्काल अवगत कराएं व शीघ्र निराकरण करवाने हेतु कहें। जोन कार्यालय के संबंधित अधिकारी तत्काल संबंधित आवासीय परिसर क्षेत्र स्थल पहुंचकर रहवासियों से मिलें और जनसमस्याओं की प्रत्यक्ष जानकारी लेकर उनका यथासंभव शीघ्र निराकरण करवाने का कार्य प्राथमिकता के साथ करायें।

महापौर ने कहा कि गर्मी में पेयजल की उपलब्धता और अच्छी सफाई व्यवस्था देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा हीला हवाला कदापि सहन नहीं किया जायेगा। मौलिक सुविधाओं में कमी मिलने पर उन्हें त्वरित रूप से दूर करने का कार्य एवं उपाय प्रयास ना करने पर जवाबदेही तय कर संबंधित अधिकारियों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस स्थिति के लिए संबेधित अधिकारीगण स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।

इस दौरान महापौर कक्ष में अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, सहायक अभियंता अमित बोस, सोशल डेवलपमेन्ट ऑफिसर डॉ. संगीता ठाकुर, उपअभियंता सुश्री मानसी सिंघानिया, सुश्री प्रियदर्शिनी सोनी एवं चन्द्रकांत बर्गे उपस्थित थे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x