बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, पुलिस-साइबर टीम जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। सुबह ई-मेल में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। जिसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया गया। एंट्री-एग्जिट पर सख्ती बढ़ा दी गई है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जबकि बाकी सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर तैनात हैं।
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x