नारीशक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी कदम : लता उसेंडी

= आधी आबादी को उसका हक दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने: लता उसेंडी =
= विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत स्थान =
= भाजपा नेत्री ने उसेंडी ने माना मोदी का आभार =
जगदलपुर।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक सुश्री लता उसेंडी ने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारत के लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। ऐसा क्रांतिकारी कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर सुश्री उसेंडी ने कहा कि इससे पहले कभी किसी ने दल ने संसद के दोनों सदनों मे पारित कराने की हिम्मत नहीं दिखाई थी।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि महिलाओं को केवल वोट बैंक के तौर पर तमाम राजनीतिक दलों ने देखा, लेकिन उनका उन्हें अधिकार किसी ने नहीं दिया। देश की आधी आबादी को उनका अधिकार प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिया है एवं सबके विकास में महिलाओं को भी जोड़ा है। सुश्री उसेंडी ने कहा कि महिलाओं को विधानसभाओं और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नारीत्व का जो सम्मान किया है, उसके लिए देश की सभी बहनें प्रधानमंत्री श्री मोदी को दिल से साधुवाद दे रही हैं कि उन्होंने इतनी ताकत के साथ भारत की संसद में इस अधिनियम को रखा है। जब इस अधिनियम को संसद के पटल पर रखा गया तब परिस्थितियां सकारात्मक नहीं थीं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2029 में यह बिल लागू हो, उस दिशा में कार्य किया और अभी उस पर संशोधन आ रहा है। आने वाले समय में विधानसभाओं और लोकसभा में संशोधन के साथ यह बिल पारित होगा 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ महिलाओं के हित में मोदीजी ने बहुत बेहतर काम किया है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की, जिसका सकारात्मक परिणाम आया है। आज महिलाएं नीति-निर्धारक भी हैं, केवल नीति के लाभार्थी नहीं हैं। महिलाएं अब नीति बनाएंगी। जब महिलाएं सदन में बड़ी संख्या में बैठेंगी तो सकारात्मक परिणाम आएगा, जो भारत की राजनीति को परिवर्तित करेगा। लता उसेंडी ने नारी शक्ति वंदन बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बिल महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह बिल महिलाओं के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन लाएगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आगे व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मंडावी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमशिला नाग,a महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अंतीवेक, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, ललिता बघेल, आलोक अवस्थी, कृष्ण कुमार शुक्ला, दिनेश केजी, ब्रिजेश शर्मा, ममता राणा, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, बिजली वैद्य, पूनम सिन्हा, डाकेश्वरी पाण्डेय आदि मौजूद रहीं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x