अरशद अली बने प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश महासचिव

शिवपुरी। वरिष्ठ पत्रकार अरशद अली को राष्ट्रीय संगठन प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले सहित पत्रकारिता जगत में खुशी का माहौल है।

अरशद अली वर्तमान में वंदे भारत टीवी न्यूज़ में क्राइम ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पवैया की सहमति से यह नियुक्ति की गई है। उनका कार्यकाल 20 मई 2026 से 1 मई 2027 तक प्रभावी रहेगा।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि अरशद अली पत्रकारों के हित, सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रदेश स्तर पर मजबूती से कार्य करेंगे तथा संगठन को और मजबूत बनाएंगे। नियुक्ति के बाद पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x