रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में एसीबी ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरटीओ कार्यालय के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से आरटीओ दफ्तर में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन ने एक फाइनेंस वाहन का नाम ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।बताया जा रहा है कि जैसे ही आरोपी ने 14 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी चोला मंडलम फाइनेंस की गाड़ी के दस्तावेज तैयार करने के नाम पर पैसे ले रहा था।फिलहाल, एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
ACB ने RTO के बाबू को 14 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार






