एक माह तक चला देवी देवताओं का समागम
जगदलपुर। बस्तर जिले की इच्छापुर ग्राम पंचायत में एक माह से चल रहे गंगा गौरा कार्यक्रम का रविवार को समापन किया गया। जहां आठ गांवों के देवी देवताओं सहित पुजारी गायता पढ़ेहार को निमंत्रण दिया गया था।
यह पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ नई पीढ़ी और युवक युवतियों को रूढ़ी प्रथा की संस्कृति से अवगत कराता है। हर उम्र के लोग इस पर्व का आनंद लेते हैं। सरपंच कुलेश्वर कश्यप ने बताया कि सभी पंचों एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति सफलतापूर्वक यह कार्यक्रम एक महीने से चलाया जा रहा था। बस्तर की संस्कृति को सहेजने एवं युवा पीढ़ी को उससे रूबरू करवाने का यह अहम अवसर माना जाता है। गंगा गौरा का कार्यक्रम आदिकाल से लोक नृत्य एवं देवी देवताओं के समागम का एक बेहतरीन माहौल माना जाता है। कार्यक्रम में इच्छापुर समेत आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।
इच्छापुर में गंगा गौरा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन






