कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज सेजबहार स्थित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के एक लाभार्थी के यहां पहुंचकर मछली पालन कार्यों का जायजा लिया।

ब्रेकिंग…

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज सेजबहार स्थित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के एक लाभार्थी के यहां पहुंचकर मछली पालन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने तालाब प्रबंधन, मत्स्य उत्पादन एवं आयवृद्धि की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी ली और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए हितग्राही को प्रोत्साहित किया।

इस दौरान कलेक्टर ने क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि वर्षा जल संचयन एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण से मत्स्य पालन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन एवं एसडीएम रायपुर श्री नंदकुमार चौबे उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x