मुख्यमंत्री की घोषणा से किसानों में उत्साह,अंतर की राशि एकमुश्त मिलने से खुशी हुई दोगुनी

समाचार

मुख्यमंत्री की घोषणा से किसानों में उत्साह,अंतर की राशि एकमुश्त मिलने से खुशी हुई दोगुनी

बलौदाबाजार-भाटापारा,18 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा होली के पावन पर्व से पूर्व कृषक उन्नति योजना अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान करने के निर्णय लिया है। इस निर्णय ने अन्नदाताओं के लिए त्यौहार की दुगुनी खुशी लेकर आई है।

ग्राम परसाभदेर के प्रगतिशील किसान संतोष कुमार निषाद ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। हाल ही में समर्थन मूल्य में 80 क्विंटल धान की बिक्री करने वाले संतोष निषाद ने शासन के इस कदम को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि त्योहारों के ऐन वक्त पर मिलने वाली यह राशि उनके जैसे हजारों किसानों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि एकमुश्त राशि मिलने से न केवल वे और उनका परिवार पूरे उत्साह और गरिमा के साथ होली का त्यौहार मना पाएंगे, बल्कि आर्थिक सुदृढ़ता मिलने से त्योहारों के खर्च के बाद शेष राशि को आगामी खरीफ सीजन की खेती-किसानी की तैयारियों के लिए सुरक्षित भी रख सकेंगे। संतोष निषाद ने इसे सरकार की किसानों के प्रति संवेदनशीलता और वादे को निभाने वाला बताया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x