जिला पंचायत में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास स्थायी समिति की बैठक आयोजित

भोपाल। जिला पंचायत भोपाल में शुक्रवार को स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान समिति सदस्यों ने अस्पतालों में मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने, विभागीय बैठकों की जानकारी साझा करने तथा आंगनवाड़ी भवनों की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने विकासखंड स्तर पर आने वाली समस्याओं के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए।
बैठक में समिति के पदेन सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए एचपीवी टीकाकरण अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय सहयोग की आवश्यकता बताई।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुनील सोलंकी ने मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना तथा बाल कल्याण समिति से संबंधित योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी साझा की।
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने और महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x