शमशाबाद (विदिशा)। कलम की ताकत, पत्रकारों की एकता और अधिकारों की आवाज को बुलंद करने का ऐतिहासिक क्षण उस समय देखने को मिला जब भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ, मध्य प्रदेश इकाई की एक भव्य और ऐतिहासिक बैठक 10 अप्रैल 2026 को शमशाबाद के ज्ञान ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई। यह केवल एक बैठक नहीं थी, बल्कि पत्रकारिता की गरिमा, सम्मान और हक की लड़ाई को नई दिशा देने वाला एक निर्णायक संगम बन गया, जहां विदिशा जिले के कोने-कोने से आए पत्रकारों ने एक मंच पर जुटकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। बैठक में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी ऊर्जावान बना दिया। प्रदेश अध्यक्ष श्री उपेन्द्र गौतम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री सतनारायण वैष्णव, वरिष्ठ पदाधिकारी श्री रामगोपाल वंशाल सहित अनेक दिग्गजों की मौजूदगी ने पत्रकार साथियों में नया जोश भर दिया। सर्वसम्मति से हुआ जिला इकाई का गठन, नई टीम को मिली बड़ी जिम्मेदारी बैठक में विदिशा जिले के पत्रकार साथियों ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए जिला इकाई के गठन का प्रस्ताव रखा, जिसे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तुरंत स्वीकार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
घोषित पदाधिकारी—
जिला अध्यक्ष: हाकम सिंह रघुवंशी
कार्यकारी अध्यक्ष: योगेश पंथी
महासचिव: रुपेश आर्य,, जिला उपाध्यक्ष विमल विश्वकर्मा,, जिला उपाध्यक्ष रवि चौरसिया,, जिला उपाध्यक्ष शाहिद खान,, जिला उपाध्यक्ष सफीक खान,, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन,, जिला सचिव सोनू धाकड़,,
जिला सचिव: अलीम खान,, संयुक्त सचिव धर्मेंद्र प्रजापति,, कार्यकारिणी सदस्य अंकुश साहू,, कार्यकारिणी सदस्य सुंदर सिंह राजपूत
नई टीम के गठन के साथ ही सभा में तालियों की गूंज और जोश से भरे नारों ने माहौल को ऊर्जा से भर दिया। हर क्षेत्र में संगठन को नई धार
संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक इकाइयों का भी गठन किया गया— विदिशा ब्लॉक अध्यक्ष: आर.के. वासुदेव, लटेरी ब्लॉक अध्यक्ष: जगदीश बाबू योगी, शमशाबाद ब्लॉक इकाई का भी विधिवत गठन इस निर्णय ने साफ संकेत दे दिया कि अब संगठन केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर गांव, हर ब्लॉक तक पत्रकारों की आवाज को मजबूती मिलेगी। सम्मान, स्वागत और भावनाओं से भरा रहा पूरा आयोजन
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश से आए सभी पदाधिकारियों का विदिशा जिले के पत्रकार साथियों द्वारा पुष्पमालाओं और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं नवगठित जिला एवं ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों का भी मंच पर सम्मान कर उन्हें जिम्मेदारी का एहसास कराया गया। पूरे कार्यक्रम में एक अलग ही भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जहां हर पत्रकार की आंखों में अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का जुनून साफ झलक रहा था।
“अब कोई पत्रकार अकेला नहीं” – एकजुटता का संदेश
बैठक के अंत में सभी पत्रकार साथियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि—पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा, किसी भी साथी के साथ अन्याय होने पर पूरा संगठन एकजुट होकर खड़ा रहेगा, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा यह बैठक नहीं, एक आंदोलन की शुरुआत है…शमशाबाद की इस ऐतिहासिक बैठक ने यह साबित कर दिया कि जब पत्रकार एकजुट होते हैं, तो उनकी आवाज सिर्फ खबर नहीं रहती, बल्कि एक आंदोलन बन जाती है।
पत्रकार एकता का महाकुंभ: शमशाबाद में गूंजा कलम का संकल्प, विदिशा जिले में नई टीम का गठन






