ईंधन बचाने के लिए SC भी आगे आया, हफ्ते में 2 दिन होगी ऑनलाइन सुनवाई

नईदिल्ली। पश्चिम एशिया में संघर्ष से उपजे ऊर्जा संकट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सुप्रीम कोर्ट भी ईंधन बचाने के लिए आगे आया है। उसने हफ्ते में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को सभी सुनवाईयां केवल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ही करने का फैसला किया है। वकीलों और वादियों के पास विकल्प होगा कि वे मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को शारीरिक रूप से या फिर घर बैठे ऑनलाइन कोर्ट की सुनवाई में भाग ले सकेत हैं।
कोर्ट ने सभी न्यायाधीशों से ईंधन बचाने के लिए आपस में कार-पूलिंग व्यवस्था को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया था, जिसे माना गया है। कोर्ट ने प्रत्येक रजिस्ट्री शाखा में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को सप्ताह में 2 दिन तक घर से काम करने की अनुमति दी। हालांकि, साप्ताहिक रोस्टर तैयार कर न्यायालय के निर्बाध कामकाज को सुनिश्चित करना होगा। अगर किसी विशेष शाखा में काम की प्रकृति के लिए शारीरिक उपस्थिति आवश्यक हो तो रजिस्ट्री अधिकारी कोर्ट आ सकते हैं।
देशभर के अलग-अलग राज्यों से ईंधन बचाने की पहल हो रही है। इस बीच, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में इसकी पहली नजीर दिखी थी। हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति द्वारका धीश बंसल मंगलवार को कोर्ट जाते हुए साइकिल चलाते हुए देखे गए थे। उन्होंने कमीज और पैंट पहनी थी और एक कैप लगाए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना काफिला कम कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद अपनी कार चलाते दिखे थे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x