ई रिक्शा’ पर सख्ती का ब्रेक-एक हफ्ते में 350 चालकों पर एक्शन, मौके पर ही कटे पेंडिंग चालान

रायपुर। बढ़ते ट्रैफिक जाम और नियम तोड़ने वाले ई-रिक्शा व ऑटो चालकों पर आखिरकार पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि एक ही हफ्ते में 350 चालकों पर कार्रवाई कर दी गई। यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार अभियान चलाकर बिना लाइसेंस, नो पार्किंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और चौक-चौराहों पर वाहन खड़ा कर रास्ता जाम करने वालों को चिन्हित किया और मौके पर ही उनके खिलाफ चालान काटे, इतना ही नहीं जिन चालकों के ई-चालान पहले से लंबित थे उन्हें भी वहीं रोककर तत्काल भुगतान कराया गया। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शुरू हुई जब शहर में लगातार शिकायतें मिलने लगीं कि ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की लापरवाही से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है और आम जनता को जाम की मार झेलनी पड़ रही है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने ग्राउंड पर उतरकर सख्त चेकिंग शुरू की, टीमों ने अलग-अलग पॉइंट पर निगरानी रखी, नियम तोड़ते ही वाहन रोका गया, दस्तावेज जांचे गए और उल्लंघन मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई। पुलिस का साफ संदेश है कि यह अभियान सिर्फ दिखावा नहीं बल्कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का मिशन है और यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, साथ ही रायपुर पुलिस ने सभी ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से अपील की है कि अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें, नो पार्किंग में वाहन खड़ा न करें, लेफ्ट टर्न और चौक पर गाड़ी रोककर ट्रैफिक बाधित न करें और समय-समय पर अपना ई-चालान चेक कर उसका भुगतान करें। क्योंकि नियमों की अनदेखी अब सीधे कार्रवाई में बदलेगी—और रायपुर की सड़कों पर अब लापरवाही नहीं, नियम ही चलेंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x