दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के 3 युवकों की सुरक्षित वापसी: 9 दिन बाद दिल्ली पहुंचे, युद्ध जैसे हालात में सरकार से लगाई थी मदद की गुहार

बिलासपुर, 6 मार्च 2026। पश्चिमी एशिया में बढ़े तनाव के बीच दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की आखिरकार सुरक्षित भारत वापसी हो गई। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे तीनों युवक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जिसके बाद उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के रहने वाले तीन दोस्त—शिवम मिश्रा, आकाश और आयुष—घूमने के लिए दुबई गए थे। इसी दौरान ईरान-इजराइल तनाव के कारण हालात बिगड़ गए और उनकी वापसी की फ्लाइट बार-बार कैंसिल होती रही। पहले 28 फरवरी और फिर 3 मार्च की फ्लाइट रद्द होने से वे पिछले 9 दिनों से दुबई में फंसे हुए थे। बाद में उन्हें 5 मार्च की फ्लाइट में टिकट मिली, जिससे वे सुरक्षित भारत लौट सके।

वीडियो जारी कर मांगी थी मदद

दुबई में फंसे युवकों में से शिवम मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से मदद की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि लगातार फ्लाइट रद्द होने के कारण वे वापस नहीं लौट पा रहे हैं।

वीडियो कॉल से परिजनों को देते रहे जानकारी

युवकों ने बताया कि वे दुबई में रहते हुए लगातार वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवार से संपर्क में थे और हालात की जानकारी देते रहे। इधर भारत में उनके परिजन भी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।

अब तीनों युवकों के सकुशल लौटने से उनके परिवार में खुशी 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x