भोपाल। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों एवं आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सर्व मीणा समाज उत्थान संगठन द्वारा रविवार 31 मई को शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संगठन के जिला अध्यक्ष भईया लाल रांझी के नेतृत्व में किया जा रहा है।
कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मित्तल कॉलेज, नैयर इंडस के पास, मीणा नगर भोपाल में आयोजित होगा। इस दौरान राहगीरों, वाहन चालकों एवं क्षेत्रीय नागरिकों को ठंडा शरबत वितरित किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष भईया लाल रांझी ने बताया कि समाज सेवा और जनकल्याण की भावना से आयोजित यह कार्यक्रम लगातार कई वर्षों से किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहभागिता करेंगे।
संगठन ने समाजजनों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहयोग करने की अपील की है।






