नगर निगम मुख्यालय के उद्घाटन की तैयारियों का निरीक्षण, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने दिए निर्देश

भोपाल। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने आज नवीन नगर निगम मुख्यालय के प्रस्तावित उद्घाटन समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्री सूर्यवंशी ने स्पष्ट कहा कि उद्घाटन समारोह गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाए, इसके लिए सभी तैयारियां समय-सीमा के भीतर पूर्ण होना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग तथा आगंतुकों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों एवं नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x