दमोह। जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में सोमवार दोपहर पानी से भरे 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में गहरा शोक और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गड्ढा खुदवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्चों की पहचान 10 वर्षीय सोनू पिता लखन यादव और 11 वर्षीय भविष्य पिता संजू यादव के रूप में हुई है। सोनू पांचवीं कक्षा का छात्र था, जबकि भविष्य छठवीं कक्षा में पढ़ता था। दोनों बच्चों के शवों को हटा सिविल अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
स्कूल के सामने गड्ढे में डूबे दो छात्र, मौत






